पैगंबर मोहम्मद विवाद: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, जारी रहेगी गिरफ्तारी पर रोक

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा(Nupur Sharma) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। SC ने फिलहाल नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला लिया है। साथ ही उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर किया जाएगा।

Janbhawana Times

 नूपुर शर्मा(Nupur Sharma) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। SC ने फिलहाल नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला लिया है। साथ ही उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर किया जाएगा।

आपको बता दें कि नूपुर शर्मा काफी लंबे समय से ही मांग कर रही थी कि उनके खिलाफ दर्ज जितनी भी शिकायते हैं उन सभी को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। वहीं अब कोर्ट ने इस दिशा में अपना फैसला सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज FIRs को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। SC ने आदेश दिया कि अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने नुपूर शर्मा को कहा कि वह उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की मांग दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल कर सकती है।

दरअसल, कोर्ट ने माना है कि नूपुर शर्मा की जान को खतरा है। इसी के चलते सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर की जा रही हैं। वहीं अदालत ने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली पुलिस काफी प्रशिक्षित है और वो सभी FIR की जांच साथ में कर सकती है। साथ ही SC ने कहा कि अगर नूपुर शर्मा के खिलाफ कोई नई FIR फ़ाइल होती है तब भी उनकी गिफ्तारी नहीं होगी और वो प्राथमिकी भी दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर हो जाएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag