राहुल गांधी को आया गुस्सा ,ऐसे झटका सेल्फी ले रहे युवक का हाथ!
हरियाणा में मंच पर फ्लैग एक्सचेंज के कार्यक्रम में एक शख्स राहुल के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है जिसपर गुस्सा होकर राहुल उसका हाथ तेजी नीचे की तरफ झटक देते है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है
देश की जनता का भरोसा जीतने के लिए राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है यात्रा के दौरान राहुल के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी राहुल के साथ पैदल चलकर लोगों तक पहुंच रहे है वहीं आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है लेकिन उससे पहले यह यात्रा हरियाणा में थी और यहां मंच पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद राहुल पर विपक्षी पार्टी जमकर निशाना साध रही है।
हरियाणा में मंच पर फ्लैग एक्सचेंज के कार्यक्रम में एक शख्स राहुल के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है जिसपर गुस्सा होकर राहुल उसका हाथ तेजी नीचे की तरफ झटक देते है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा पार्टी ने राहुल और उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधना शुरू किया।
अक्खड़पन में आपा खो जाना इसे कहते हैं!#BharatJodaYatra pic.twitter.com/USKXoH8fKf
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 21, 2022
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल के इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, "इसे कहते हैं अहंकार में आपा खोना!" इस कड़ी में भाजपा सांसद हर्षवर्धन सिंह राठौर ने भी राहुल के इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस और उन पर जमकर निशाना साधा।
'मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान'
— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) December 21, 2022
कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है। pic.twitter.com/HZ6yISYsnS
हर्षवर्धन राठौर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान'...कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है।" बता दे, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राज्सथान पहुंची जहां राज्य के सीएम अशोक गहलोत भी उनके साथ जुड़े।
ये खबर भी पढ़ें.............
तवांग झड़प पर संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, सोनिया गांधी ने सरकार से पूछा सवाल...