भारत जोड़ो यात्रा के12वें दिन मछुआरों से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने 'भारत जोड़ो यात्रा’ के 12वें दिन केरल के अलाप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं से दो-चार हुये।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अलाप्पुझा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने 'भारत जोड़ो यात्रा’ के 12वें दिन केरल के अलाप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं से दो-चार हुये। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने ईंधन के बढ़ते दामों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान सहित उनके विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार, पेंशन न मिलने, शिक्षा के अपर्याप्त अवसरों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान संबंधी चुनौतियों पर सुबह छह बजे आलप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की। अपने पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन अलग-अलग लोगों से मिलते हैं। अभी पिछले दिनों केरल में ही युवाओं से मिलकर उनके समस्याओं को जाना था।

ज्ञात हो कि यह पदयात्रा 3,750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जिसमें 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। अभी एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा केरल में 19 दिनों में 450 किलोमीटर से अधिक कवर करेगी।

calender
19 September 2022, 07:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो