score Card

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक, दिल्ली हुई वापसी

कठुआ में शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करने वाली थी। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को आगे जाने से रोक दिया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंची गई। आराम के बाद आज राहुल गांधी पदयात्रा कठुआ से शुरू हुई। दस किलोमीटर की यात्रा के बाद इस पर ब्रेक लग लग गया है। बता दें कि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कठुआ में शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करने वाली थी।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को आगे जाने से रोक दिया है। प्रशासन ने राहुल गांधी के काफिले को वापस भेज दिया है। आपको बता दें कि पठानकोट जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के की वजह से पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवाजाही पर रोक दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा परसो यानी 22 जनवरी को फिर से अपने चरण में शुरू होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पठानकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि 24 जनवरी को जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी के दिन जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में रहेगी। इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि कन्याकुमारी से पंजाब तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सिर्फ हाफ टीशर्ट में पदयात्रा की।

आज भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के लखनपुर से शुरू हुई इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की जैकेट पहने देखा गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में है। यात्रा ने अब तक 125 दिनों से यात्रा ने 10 राज्यों के 52 से ज्यादा जिलों के गुजरी है। राहुल गांधी की पदयात्रा को साढ़े 3 हजार किलोमीटर का सफर तय करना है। भारत जोड़ो यात्रा सितंबर 2022 में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो अब 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर में समाप्त होगी।

calender
20 January 2023, 04:18 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag