मनसुख मांडविया को राहुल का जवाब, नहीं रुकेगी यात्रा,कहा- आप बहाने ना बनाएं

कांग्रेस नेता राहुत गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बोले की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। दरअसल आपको बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने एक चिट्टी लिखकर

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस नेता राहुत गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बोले की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। दरअसल आपको बता दे कि  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक चिट्टी लिखकर राहुल गांधी से भारत जोड़ा यात्रा को रोक लगाने की आपील की थी। राहुल गांधी ने हरियाणा ने नूंह में कहा कि उनकी यात्रा को रोकने के लिए साजिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि भाजपा के लोग इस यात्रा से डर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने कहा था कि जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का डर दिखाया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने(भाजपा) मुझे पत्र लिखा कि कोरोना आ रहा है यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं। 

calender
22 December 2022, 04:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो