रेलवे का बड़ा ऐलान, चलाई जाएगी 214 गणपत‍ि स्‍पेशल ट्रेनें

गणपत‍ि महोत्‍सव के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान करते हुए गणपत‍ि स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस दौरान कुल 214 गणपत‍ि

Janbhawana Times
Janbhawana Times

गणपत‍ि महोत्‍सव के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान करते हुए गणपत‍ि स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस दौरान कुल 214 गणपत‍ि स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों की व्यवस्था जुलाई के अंतिम और अगस्त के प्रारंभ में शुरू कर दी जाएगी।

भारतीय रेलवे की ओर से यात्र‍ियों की भीड़ कम करने और गणपत‍ि उत्‍सव के दौरान यात्रियों को सुविधाएँ प्रदान करने केउद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि रेलवे ने गणपति महोत्सव 2022 के लिए 214 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। ट्रेनों के समय और ठहराव के बारे में विस्तृत जानकारी पाने के लिए यात्रियों को भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाना होगा।

विदित हो कि रेलवे त्योहारों के मौकों पर अक्सर विशेष ट्रेनों की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध कराता रहा है। चाहे वह दशहरा, दीपावली हो या छठ पर्व भारतीय रेल इन अवसरों पर यात्रियों को विशेष ट्रेनों की सुविधा प्रदान करता रहा है ताकि लोगों को भीड़ से राहत व सुविधा मिल सके।

Topics

calender
02 July 2022, 09:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो