गोवा में राजनाथ सिंह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को किया सम्बोधित

गोवा में राजनाथ सिंह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को किया सम्बोधित

Lalit Hudda
Lalit Hudda

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिशन-2022 के तहत अपनी चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। भाजपा अवध क्षेत्र में अयोध्या एवं सीतापुर को केन्द्र बिंदु मान कर चुनावी तैयारियां कर रही है। उसी क्रम में आज गुरुवार को मिलेट्री मैदान में दोपहर लगभग एक बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अवध क्षेत्र के 15 संगठनात्मक जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले कि लोग कहते हैं कि घोषणा पत्र में जो भी डालना है डाल दो जनता की आंखों में धूल झोक कर सत्ता हासिल कर लो, लेकिन ऐसी सत्ता हम चिमटी से भी छूना नहीं चाहेंगे। हम जनता की आंखों में धूल झोक कर नहीं, जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करना चाहते हैं।

read more: PM मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयर पोर्ट का किया शिलान्यास

इसके अलवा राजनाथ सिंह बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कहा था कि हमारे घोषणा पत्र में कोई ऐसी बात ना आ जाए जिसे हम पूरा ना कर पाएं। इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मंत्री स्वाति सिंह, पलटू राम, मुकुट बिहारी वर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा अवध क्षेत्र के सभी सांसद व विधायक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

.
calender
25 November 2021, 10:48 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो