राकेश टिकैत ने कहा- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून किसानों का अधिकार

राकेश टिकैत ने कहा- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून किसानों का अधिकार

Lalit Hudda
Lalit Hudda

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी प्रावधान किसानों का अधिकार है। किसान इस अधिकार को लेकर रहेंगे।

किसान नेता टिकैत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों ने अपने अधिकारों के लिए एक वर्ष का लंबा संघर्ष किया है। यह संघर्ष खुशियों और गमों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हुई थी आज उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

read more: स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा हमला- पहले पूरे राज्य को लूटता था अकेले सैफई परिवार

किसान नेता टिकैत ने कहा कि आज किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरा हो गया। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज भी डटे हुए हैं। एमएसपी के मुद्दे पर किसान केन्द्र सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी। इस बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

.
calender
26 November 2021, 10:20 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो