उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक कोहरे का रेड अलर्ट जारी

जैसे-जैसे जनवरी का महीना नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सर्दी और कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आन वाले चार-पांच दिनों में घना कोहरा छाये रहने के आसार है। मौसम विभाग ने भी इसको लेकर कोहरे का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Vishal Rana

दिल्ली में तो सर्दी काफी बढ़ती जा रही है आलम यह रहा कि मंगलवार को दिल्ली में नैनीताल, देहरादून से कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 31 दिसंबर को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन नए साल की शुरुआत से ही एक बार फिर से ठंडी हवाओं के साथ सर्दी बढ़ जायेगी।

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो घना कोहरा देखने को मिलेगा। मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाकों में न्यूनत तापमान 7 डिग्री रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में एकदम से कितनी ज्यादा ठंड बढ़ी है।

बता दे, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ गई है जिससे मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के साथ घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में पारा लगातार घटता जा रहा है और बर्फबारी बढ़ती जा रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें.............

असम में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए परिसीमन प्रकिया शुरूः चुनाव आयोग

calender
27 December 2022, 08:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो