मध्य प्रदेश में कल होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा।

Saurabh Dwivedi

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव (Sharad Yadav) का 75 वर्ष की आयु में गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने को ट्विटर पर इस खबर जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया। कल मध्य प्रदेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शरद यादव की बेटी और बेटे ने ट्वीट पर लिखा, “पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे।” बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को यानि कल मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा।

शरद यादव के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें किडनी की समस्या थी और वह डायलिसिस पर थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि “शरद यादव को अचेत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जांच के दौरान न तो उनकी नाड़ी चलती मिली और न ही ब्लड सर्कुलेशन हो रहा था। गुरुवार देर रात 10:19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर बिहार में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पत्र जारी किया है। पत्र सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिला पदाधिकारियों को भेजा गया है।

 

और ये भी पढ़ें...

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, नौकरी घोटाले में CBI करेगी जांच

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो