सिक्किमः खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद, रक्षामंत्री ने जताया दुख

सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है, जबकि चार जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि हताहत होने वाले जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।

Lalit Hudda

उत्तरी सिक्किम के लाचेन से लगभग 15 किमी. दूर जेमा इलाके में सेना के जवानों को लेकर जा रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया। जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर चटन से थंगू की ओर जा रहा थे। इस दौरान जेमा के रास्ते में अचानक एक वाहन का चालक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से अपना संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में 16 जवान शहीद हो गए है, जबकि चार जवान घायल हो गए है।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, चार घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया। इस बीच तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 जवानों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख शोक जताया है। रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं इस घटना पर भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि वे दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

calender
23 December 2022, 04:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो