कर्नाटक में 'भारत जोड़ों यात्रा' में शामिल हुईं सोनिया गांधी

कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ों यात्रा' में शामिल हुईं सोनिया गांधी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मांड्या, कर्नाटक :  कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 'भारत जोड़ों यात्रा' में शामिल हुईं है। सोनिया  गांधी सोमवार को यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक के मसूरी पहुंची थी। हालांकि इस बीच दो दिन का दशहरा ब्रेक रखा गया था जो आज दोबारा से शुरू हुआ है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक साथ पदयात्रा करते दिखे, यह 7 सितंबर के बाद पहली बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुईं हैं। उनके साथ कर्नाटका कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के सड़कों पर उतरी हैं यह हमलोगों के लिए गर्व की बात हैं, आगामी चुनाव में हमलोग कर्नाटक में अपनी सरकार बनाएंगे, विजयदशमी के बाद अब कर्नाटक में विजय की तैयारी है।

बता दें कि अबतक कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा दो राज्य तामिलनाडु और केरल से गुजर चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु और केरल में पार्टी को भरपूर जनसमर्थन मिला, जिसकी राहुल गांधी और पार्टी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू हो रही जब यह यात्रा भाजपा शासित प्रदेशों में पहुंची है। लेकिन इसपर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह समर्थन कम नहीं होगा, देश भाजपा की गलत नीतियों की वजह से जिस दौर से गुजर रहा है वह अब हरएक देशवासियों को एहसास हो गया है और वह केंद्र सरकार के द्वारा थोपी गई मंहगाई और बरोजगारी से त्रस्त हो गए हैं। और बात रही परिणाम की तो परिणाम जो भी हो कांग्रेस देश की आम जनता के लिए अपना कार्य करती रहेगी।

calender
06 October 2022, 10:21 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो