त्रिपुरा में सरकार बनने के बाद PM मोदी को धन्यवाद देते हुए बोले माणिक साहा -हमारा बांग्लादेश के साथ बहुत ही अच्छा संबंध हैं

त्रिपुरा में सरकार बनने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारा बांग्लादेश के साथ काफी अच्छा संबध है। जिससे व्यापार काफी बढ़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने त्रिपुरा में बहुमत के

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

त्रिपुरा में सरकार बनने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारा बांग्लादेश के साथ काफी अच्छा संबध  है। जिससे व्यापार काफी बढ़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने त्रिपुरा में बहुमत के साथ सरकार बनाई। इसके लिए मै त्रिपुरा के जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि यहां पर अच्छी कानून व्यवस्था हो। गौरतलब है कि नॉर्थईस्ट में त्रिपुरा में कल यानी बुधवार को माणिक साहा ने लागातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी को ध्नन्यवाद करना किया और आगे कहा कि उन्होंने मेरा मनोबल आगे बढ़ाया है और जिस तरह से  उन्होंने देश के साथ- साथ त्रिपुरा को आगे बढ़ाया है यहा संपर्क भी अच्छा हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारा बग्लादेश के संबंध है।

त्रिपुरा में माणिक साहा ने बीते बुधवार यानी कल मुख्यमंत्री पद की ली शपथ। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि साल 2018 में यानी  पिछली सरकार में भाजपा ने बीच में बिप्लव देव को पद से हटाकर माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया था। अपनी साफ छवि की वजह से माणिक साहा को  एक बार फिर राज्य की कमान को सौप गया है। बता दें त्रिपुरा में शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भी पीएम मोदी और गृह मंत्री शामिल हुए थे।

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag