फिर दूल्हा बनेंगे भगवंत मान, गुरप्रीत कौर संग रचाएंगे शादी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर विवाह के बंधन में बंधने जा रहे है। वह आज वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत करेंगे। जी हां, सीएम मान आज दोबारा शादी कर रहे है। बता दें कि उनकी दूल्हनियां का नाम है गुरप्रीत कौर जो कि पेशे से डॉक्टर है।

खबर है कि अब से कुछ ही देर में भगवंत मान अपनी होने वाली पत्नी के साथ फेरे लेंगे और अपने नए जीवन की शुरूआत करेंगे। दरअसल, मान की शादी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार सहित शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल सीएम मान की शादी की रस्में निभाएंगे। इस बीच बता दें कि उनकी शादी का समारोह लो प्रोफाइल है। इसलिए शादी में घर के लोगों के अलावा आम आदमी पार्टी के कुछ नेता ही मौजूद रहेंगे।