देश में फिलहाल ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में इस हफ्ते जारी रहेगा सर्दी का सितम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और बढ़ सकती है जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ती सर्दी से पूरा देश ठिठुर रहा है। देश के कई राज्यों ने ठंड के साथ कोहरा भी छाया हुआ है।

आलम ये है कि सुबह के समय अपने से थोड़ी दूरी पर खड़े इंसान को भी देखना मुश्किल हो रहा है। देश की राजधानी में तो ठंड लोगों को रूला रही है। दिल्ली में रोज ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और बढ़ सकती है जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभार के मुताबिक 7 जनवरी से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होनी शुरू हो जाएगी जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा।

दिल्ली में ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में दिल्ली में सर्दी अपने चरम पर होगी। आईएमडी ने 7 जनवरी तक रेड अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा। IMD के मुताबिक दिल्ली में 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 8 जनवरी से आने वाले कुछ दिनों के लिए 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

 

जोशीमठ का वजूद खतरे में, एक मंदिर ढहने से हड़कम्प, क्या कर रही है सरकार?

calender
07 January 2023, 10:44 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो