उत्तर भारत के कई हिस्सों में मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक हिमालय में नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Weather Updates : मार्च के महीने में ही जून-जुलाई की तरह भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। देश के कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। सुबह के 9 बजे से 12 बजे के बीच दोपहर 3 बजे की तरह धूप देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है।

आईएमडी के मुताबिक हिमालय में नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम में यह बदला देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

15 मार्च और 17 मार्च को उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के संभावना जताई है कि हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 16 मार्च को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में ह्ल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम अपडेट

देश की राजधानी दिल्ल की बात करें तो मौसम विभाग ने दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत पाने की जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार 17 मार्च से 20 मार्च के बीच दिल्ली में हर रोज बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार यानी 15 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 16 से 18 मार्च तक बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवी चलने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में 16 से 18 मार्च के बीच बारिश होने की संभावना जताई है।

17-18 मार्च को इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च और 18 मार्च को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में ओले गिरने का अनुमान

आईएमडी के अनुसार 16 मार्च और 17 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में ओलावृष्टि हो सकती है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मराठावाड़ा और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

ओडिशा में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों में 18 मार्च की सुबह तक बारिश के साथ गरज की संभावना जताई है। इसके अलावा नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, गंजाम, सुंदरगढ़, बालासोर, भद्रक, अनुगुल और बौध के कई जिलों में मौसम के के शुष्क बने रहने की संभावना है।

मंगलवार को इन राज्यों में पड़ी भीषण गर्मी

मंगलवार 14 मार्च को देश के कई हिस्सों में गर्मी का सितम देखने को मिला। कल गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में मंगलवार को 30-33 डिग्री सेल्यिस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जिसके कारण लोगों को अभी से ही गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आपको बता दें कि कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

calender
15 March 2023, 11:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो