आज हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी CDS बिपिन रावत व मधुलिका रावत की अस्थियां

आज हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी CDS बिपिन रावत व मधुलिका रावत की अस्थियां

Lalit Hudda
Lalit Hudda

CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटी कृतिका और तारिणी ने आज सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा कीं। अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी। कल दिल्ली के बरार स्क्वायर में जनरल रावत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जनरल रावत की दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी अब आज दोनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए पूरा परिवार आज हरिद्वार पहुंच रहा है।

ALSO READ: आज से किसानों की घर वापसी शुरु, बॉर्डर हो रहे खाली

डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अस्थियों को उनकी बेटियां कृतिका और तारिणी व पारिवारिक सदस्य हरिद्वार लेकर आएंगे। उनके काफिले में करीब छह से सात वाहन होंगे। वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जित की जाएंगी। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के पहुंचने की भी संभावना है।

.
calender
11 December 2021, 05:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो