आज प्रधानमंत्री करेंगे सिंचाई परियोजना का शुभारंभ

आज प्रधानमंत्री करेंगे सिंचाई परियोजना का शुभारंभ

Lalit Hudda
Lalit Hudda

पिछले 40 वर्षों से अपने उत्थान की बांट जोह रही सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को आखिरकार पूरा कर लिया गया है। 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय महज दो जिलों के लिए शुरू की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी, सिविल पुलिस व अन्य सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।

also read: आज से किसानों की घर वापसी शुरु, बॉर्डर हो रहे खाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरे मंडल की सभी छोटे बड़े अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज यानी शनिवार को बलरामपुर जिले में बहराइच रोड पर स्थित हंसुवाडोल गांव के पास एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं से वह सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को बटन दबाकर लोकार्पित करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर तकरीबन 2 लाख लोगों के आने की संभावना है, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी जनसभा के दौरान संबोधित करेंगे।

यह परियोजना 9 जिलों के लिए वरदान साबित होगी। इस परियोजना के तहत 5 नदियां घाघरा, राप्ती, बाणगंगा, सरयू व रोहिणी नदी को आपस में जोड़ा गया है। इस परियोजना की पुनरीक्षित लागत 9802.68 करोड़ रुपये है। परियोजना पर मार्च 2021 तक 9562.68 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस परियोजना के लिए कुल 25027.72 हेक्टेअर भूमि की आवश्यकता थी।

इसके सापेक्ष 25021.497 हेक्टेअर भूमि विभाग ने पहले ही खरीद लिया है। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के तहत सरयू लिंक चौनल, सरयू मुख्य नहर तथा उसकी समस्त शाखाएं, राप्ती लिंक नहर व राप्ती मुख्य नहर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर व महराजगंज में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।

.
calender
11 December 2021, 06:07 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो