Train Delay: कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें चल रहीं लेट

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, कामाख्या – दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, विशाखापत्तनम – नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है।

Shruti Singh
Shruti Singh

उत्तर भारत इन दिनों कोहरे की चपेट में है। वहीं कड़कड़ाती ठंड, शीतलहर और धुंध के कारण रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है। दरअसल, कोहरे ने रेल सेवाओं पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई हैं। वहीं कई ट्रेनें लेट चल रही है। मंगलवार को उत्तर रेलवे की 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही है।

उत्तर रेलवे की 15 ट्रेनें लेट

भारतीय रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, कामाख्या – दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, विशाखापत्तनम – नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है।

वहीं ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें कड़ाके की ठंड के बीच रेलवे स्टेशन पर घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरो ने रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। ट्रेनों के लेट होने से यात्री बेहाल नजर आ रहे है।

कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

कोहरे के कारण न सिर्फ रेल यातायात प्रभावित है, बल्कि कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। साथ ही कई फ्लाइटें भी देरी से उड़ाने भर रही है, तो कई रद्द भी हुई है। दरअसल, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है और कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं देता। यहीं कारण है कि मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है।

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे है। वहीं ठंड से बचने के लिए न सिर्फ लोग कई लेयर कपड़े पहन रहे है बल्कि सड़कों पर अलाव जलाकर हाथ तापते दिख रहे है। इस बीच बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इससे साफ है कि लोगों को फिलहाल भीषण सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

calender
17 January 2023, 10:33 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो