Tripura Assembly Elections: कांग्रेस ने 17 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी की जारी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। बता दें कि राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होने है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। बता दें कि राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होने है।

कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा टाउन बार्दोवाली सीट से आशीष कुमार साहा चुनाव लडेंगे। इस सीटा पर भारतीय जनता पार्टी ने सीएम माणिक साहा उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं दोनों उम्मीदवारों में कड़ी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर आगामी 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। जबकि दो मार्च के चुनाव के नतीजे आएंगे। वहीं उम्मीदवारों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है।

वहीं त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री एसएस सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत अन्य नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जारी किया गया है। 

calender
28 January 2023, 03:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो