द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में ओडिशा के दो मंत्री प्रस्तावक रहेंगे

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में ओडिशा के दो मंत्री प्रस्तावक रहेंगे। इस बावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की। इसके बाद पटनायक

Janbhawana Times

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में ओडिशा के दो मंत्री प्रस्तावक रहेंगे। इस बावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की। इसके बाद पटनायक ने ट्वीट करके कहा कि मुर्मू के नामांकन में राज्य के दो मंत्री जगन्नाथ सारका व टुकुनी साहू प्रस्तावक रहेंगे। दोनों मंत्री आज नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और शुक्रवार को नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे। 

 

हालांकि, पटनायक इस समय इटली के दौरे पर हैं लेकिन उन्होंने इससे पहले भी राज्य के सभी विधायकों से पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag