अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों ने लिया देश को नंबर 1 बनाने का संकल्प

पूरा देश इस वक्त आज़ादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली सरकार ने हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली: पूरा देश इस वक्त आज़ादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली सरकार ने हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया। 15 अगस्त की पूर्व संध्या को दिल्ली के थ्याग्राज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। और हर एक दिल्लीवासियों को तिरंगा बांटा। तिरंगा लहराते हुए केजरीवाल ने कार्यक्रम का आगाज किया।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज हम सब मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने का संकल्प लेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर कदम पर तिरंगा दिखेगा। देश के लिए भगत सिंह शहीद हुए थे। 75 साल में देश में तरक्की हुई, लेकिन इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए। हमें भारत को नंबर एक बनाना है।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश देशभक्ति की लहर में डूबा है। हर जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। यह समय है उन शहीदों को याद करने का, जिनकी शहादत और संघर्ष से हमें आजादी मिली। यह उनके सपनों को याद करने का समय है, जिनके कारण हमें आजादी मिली। मैं खासकर दो स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करना चाहूंगा- एक अंबेडकर, जिन्होंने पूरी जिंदगी संघर्ष किया, एक गरीब परिवार से निकले, आजादी के लिए लड़े और दबे-कुचले गरीबों का हक दिलाने के लिए लड़े। दो-दो डॉक्टरेट किया और दुनिया का बेहतरीन संविधान दिया।

आज हम जिस तरह का भारत देख रहे हैं, बराबरी का अधिकार मिला, फंडामेंटल राइट्स मिले, यह उन्हीं की वजह से है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में 25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए हैं। 100 जगह कार्यक्रम चल रहे हैं। 75 साल की आजादी के इस मौके पर एक प्रश्न मन में उठता है। हमने 75 साल में काफी प्रगति की, लेकिन कई देश भारत से आगे निकल गए। सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ, जापान द्वितीय विश्व युद्ध में बर्बाद हो गया था, जर्मनी भी तहस-नहस हो गया था, लेकिन सब हमसे आगे निकल गए। और ठीक शाम 5 बजे दिल्लीवासियों ने हाथ में तिरंगा लेकर एक साथ राष्ट्रगान गाया।

calender
14 August 2022, 06:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो