विश्व हिंदू परिषद का संकल्प मार्च,जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोग

विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर संकल्प मार्च आयोजित किया। मार्च का उद्देश्य मजहबी कट्टरता का विरोध है। विहिप का कहना है कि देश संविधान से चलना चाहिए शरीयत या जिहाद से नहीं। वहीं संकल्प मार्च के दौरान वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। मार्च को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जंतर-मंतर के लिए सशर्त अनुमति प्रदान की गई है।

Janbhawana Times

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर संकल्प मार्च आयोजित किया। मार्च का उद्देश्य मजहबी कट्टरता का विरोध है। विहिप का कहना है कि देश संविधान से चलना चाहिए शरीयत या जिहाद से नहीं। वहीं संकल्प मार्च के दौरान वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। मार्च को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जंतर-मंतर के लिए सशर्त अनुमति प्रदान की गई है।

 

दरअसल पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती में समुदाय विशेष द्वारा की गई नृशंस हत्या से लोगों में नाराजगी है। इस बाबत एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह देश भर के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और यह संविधान से ही चलना चाहिए। यहां सरिया कानून की गुंजाइश नहीं है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag