Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में देश में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी है। अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। फरवरी के महीने में ही मार्च की तरह गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में देश में तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। आईएमडी के मुताबिक देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है।

अगले पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा हो सकता है। आईएमडी के अनुसार आने वाले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। वहीं कुछ दिनों बाद 2-3 डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। वहीं सोमवार को दिल्ली में वर्ष 1969 के बाद तीसरा सबसे ज्यादा गर्मी वाले फरवरी महीने के रूप में दर्ज किया गया।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेंघालय, असम, नगालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव की वजह मौसम विभाग के अनुसार देश में फरवरी के महीने में मौसम में आए इस बदलाव का कारण ताजा पश्चिमी विक्षोभ है। इसके कारण 25 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

फसलों पर हो सकता है असर

मौसम विभाग के अनुसार देश में पड़ रही गर्मी का प्रभाव गेहूं की फसलों पर पड़ सकता है। आईएमडी के कहा कि गर्मी बढ़ने से गेहूं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विभाग के कहा है कि फसल पकने को है। आईएमडी ने आगे कहा कि, अगर फसल पर दबाव दिखाई पड़ता है तो किसान हल्की सिंचाई के लिए जा सकते हैं।

calender
24 February 2023, 10:07 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो