धारा 370 खत्म करने के विरोधी पूर्व RAW चीफ AS दुल्लत राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में क्यों दिखे?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, उसमें कुछ ऐसी हस्तियां शामिल हो रही हैं जो आला ओहदे पर रहकर देश को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Saurabh Dwivedi

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, उसमें कुछ ऐसी हस्तियां शामिल हो रही हैं जो आला ओहदे पर रहकर देश को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पिछले दिनों राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन शामिल हुए थे तो आज दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक्स रॉ चीफ अमरजीत सिंह दुल्लत दिखाई दिए।

यात्रा में राहुल उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। राहुल गांधी के पीछे पार्टी के हजारों कार्यकर्ता थे।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दुल्लत के साथ दिखाई देने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या वह  भविष्य में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ए एस दुल्लत भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के चीफ रहे। तब वह प्रधानमंत्री कार्यालय में भी सचिव के तौर पर काम कर चुके थे।

असल में ए एस दुल्लत हाल ही में करन थापर के साथ अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी विवादित हो चुके हैं जिसमें उन्होंने वर्तमान NSA अजीत डोवल की कार्यप्रणाली की ना सिर्फ आलोचना की बल्कि उन्हें सत्ता प्रतिष्ठान के साथ रहने वाला करार दिया। बता दें कि दुल्लत वही शख्स हैं जो कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का विरोध कर चुके हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag