क्या अनुराग ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री का चेहरा ?

बीते दिन हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के द्वारा एक विशाल रोड शो किया गया जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने अब पंजाब के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बीते दिन हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के द्वारा एक विशाल रोड शो किया गया जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने अब पंजाब के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। बीजेपी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस तरह की राजनीति केजरीवाल करते हैं उसकी हिमाचल प्रदेश में कोई जगह नहीं है। केजरीवाल भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश पहले से ही भ्रष्टाचार मुक्त है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी आम आदमी पार्टी और बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में सरकार बनाने की सपना देख रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिल्कुल ही नाकाम साबित हुई है बीते दिन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीजेपी हार के डर से अब अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना चाहती है। उन्होंने आगे यह भी कहा की हमें आंतरिक रूप से यह जानकारी मिल रही है कि बीजेपी की सरकार पूरी तरह से फेल रही है, और इस वजह से अब वह प्रदेश में एक नया चेहरा लाने के प्रयास किया जा रहा है बीजेपी अनुराग ठाकुर को अब मुख्यमंत्री चेहरा के रूप में आगे ला सकती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी के इस चेहरे की साजिश को नाकाम साबित करेगी।

calender
08 April 2022, 04:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो