Manipur violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य में हुई जातीय हिंसा और उसमें हुई जनहानि के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है और 3 मई 2023 से अब तक जो भी घटनाएं घटी, उनके लिए वे राज्य की जनता से माफी मांगते हैं.
सीएम बीरेन सिंह ने सेक्रेटिएट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, और कई लोगों ने अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए. मुझे इससे बहुत दुख है, और मैं माफी चाहता हूं."
मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. यह हिंसा 600 से अधिक दिनों तक जारी रही, लेकिन पिछले एक महीने से राज्य में शांति का माहौल बना हुआ है. सरकारी दफ्तर खुल रहे है और स्कूलों में बच्चो की तादाद बढ़ रही है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार विस्थापित परिवारों की मदद के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी और धनराशि दे रही है. विस्थापितों के लिए नए घर बनाने के लिए भी राशि आवंटित की गई है. इसके अलावा, राज्य में सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन क्लीन से भी शांति बनी है और उग्रवादी संगठनों के 20 से अधिक कैडरों को पकड़ा गया है.
बीरेन सिंह ने बताया कि इंफाल वैली के 5 थाना क्षेत्रों में अफस्पा लागू होने के बाद सेना को सख्त कार्रवाई करने का अधिकार मिला है, जिससे लोग खुद ही हथियार जमा करने पहुंच रहे हैं. सेना के सख्त कदमों से स्थिति में सुधार हो रहा है.
First Updated : Tuesday, 31 December 2024