'लोगों का अपमान करना कमजोरी की निशानी' स्मृति ईरानी को ट्रोल करने वालों से राहुल ने की अपील

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सभी से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अक्सर शानदार अंदाज देखने को मिलता है. उनका कहा हुआ बात भी लोगों के दिलों तक पहुंचता है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ये नारा दिया जिसमें कहा था नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. ये काफी वायरल हुआ था और लोगों के जुबान पर अब तक चलता है. लेकिन इस बात को असल जिंदगी में राहुल गांधी ने कर के दिखाया है.

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को बोलते हुए देखा जा सकता है. लेकिन राहुल ने लोगों से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें.

स्मृति ईरानी को ट्रोल नहीं करने की अपील कर रहे राहुल

रायबरेली सांसद ने आगे कहा कि लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं.  बता दें अमेठी से चुनाव हारने के बाद लगातार बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लोग ट्रोल कर रहे थे. जिसके चलते राहुल गांधी ने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के पक्ष में बोलते हुए कहा कि उन्हें ट्रोल ना करें.

लोकसभा चुनाव के  बाद से ट्रोल हो रही स्मृति

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी  को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था. किशोरी लाल शर्मा ने ईरानी के 167196 लाख वोट हराया था. जिसके बाद से ही उनके बड़बोले पन को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे. वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag