25वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, खरगे समेत कांग्रेस के कई नेता पहुंचे, सोनिया ने कह दी ये बात

Rajeev Gandhi News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में शामिल हुए कांग्रेस नेता शामिल हुए, इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे...

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Rajeev Gandhi News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में शामिल हुए कांग्रेस नेता शामिल हुए, इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, "पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया. उन्होंने सुनिrAश्चित किया कि महिलाओं के लिए पंचायतों और नगर निगमों में आरक्षण प्रदान किया जाए. आज अगर देखा जाए तो 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण इलाकों में हैं." और शहरी निकाय, यह केवल राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण है"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, आज कल अलग विचारधारा के लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को नकारने में लगे हैं... राजीव गांधी की सफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता. देश के संसदीय इतिहास में, राजीव गांधी के पक्ष में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला था. 1984 में कांग्रेस 401 सीटें जीती थी. उस समय 2 सीटें जीतने वाली पार्टी या विपक्ष को राजीव गांधी एहमियत देते थे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag