राजस्थान में सभी सरकारी दफ्तर लूटपाट का अड्डा, गहलोत सरकार पर कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल का पलटवार

सीएम अशोक गहलोत ने कानून मंत्री के रूप में अर्जुन मेघवाल की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। अब नए कानून मंत्री ने गहलोत सरकार हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • केंद्र सरकार ने 18 मई को किरण रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। दरअसल, बिकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल को केंद्र सरकार ने कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी, इसके बाद उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है। 

अर्जुन मेघवाल ने ट्वीट कर कहा कि "राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। जिला मुख्यालय से लेकर सचिवालय तक, सभी सरकारी दफ्तर लूटपाट का अड्डा बन चुका है। कांग्रेस के असीमित एवं बेलगाम भ्रष्टाचार से त्रस्त राजस्थान की जनता, कुशासन रूपी गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।"

सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र पर साधा था निशाना 

दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून मंत्री के रूप में अर्जुन मेघवाल की नियुक्ति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। सीए गहलोत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें (अर्जुन मेघवाल को) को मंत्री बनाना ही था तो सरकार उन्हें कैबिनेट का दर्जा देना चाहिए था। इस नियुक्ति से स्पष्ट हो रहा है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति के नेता को बढ़ावा देकर ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

calender
21 May 2023, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो