score Card

गृह मंत्री अमित शाह ने NACP का किया शिलान्यास, कहा ‘मोदी सरकार ने तटीय सुरक्षा को मजबूत किया’

शनिवार को केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर थे। अपने इस दौरे पहर उन्होंने द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कॉस्टल पुलिसिंग (NACP) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया।

भारत सरकार देश की सुरक्षा को लेकर हमेशा ध्यान रखती है। थल सेना, जल सेना और वायु सेना सभी पूरी निष्ठा से देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर थे। अपने इस दौरे पहर उन्होंने द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कॉस्टल पुलिसिंग (NACP) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया।

NACP को 470 करोड़ रुपये की लागत बनाया जा रहा है। इस दौरान गृह मंत्री नने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 2008 को तटवर्ती सुरक्षा में कमी की वजह से मुंबई आतंकवादी हमला हुआ।

गृह मंत्री का संबोधन

नेशनल एकेडमी ऑफ कॉस्टल पुलिसिंग (NACP) के स्थायी परिसर का शिलान्यास करने के बाद। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारतीय नौसेना, इंडियन कोस्ट गार्ड, समुद्री पुलिस, कस्टम्स और मछुआरों के साथ मिलकर सुरक्षा का एक सुदर्शन चक्र बनाया है। उन्होंने कहा खुले समंदर में भारतीय नौसेना के जहाज और विमानों द्वारा सुरक्षा की जाती है।

वहीं मध्य समुद्र में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल और टेरिटोरियल वाटर में बीएसएफ की वाटर विंग सुरक्षा का संचालन करते हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा गांव में देशभक्त मछुआरे सूचना का माध्यम बनकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

सरकार ने शांतिपूर्ण तटीय सुरक्षा नीति अपनाई-शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने शांतिपूर्ण तटीय सुरक्षी नीति को अपनाया है। एकीकृत के जरिए देश के तटों को सुरक्षित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश में तटीय सुरक्षा में लापरवाही की वजह से कई परिणाम भुगतने पड़े हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि समुद्री तटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित तटीय सुरक्षा की नीति के बाद अगर दुश्मन ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करेगा तो उसे यहां से करारा जवाब मिलेगा। जिसके लिए प्रशिक्षण की बहुत जरूरी है।

calender
21 May 2023, 11:46 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag