Amarnath Yatra 2023 : अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों से ठगी, पैकेज के नाम पर 7-7 हजार रुपये लूटे

Amarnath Yatra 2023 : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए लगभग 300 लोगों के साथ ठगी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार दो दिन में 433 यात्रियों का फेक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

calender

Amarnath Yatra : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। शनिवार 1 जुलाई को दूसरा जत्था भी रवाना हो गया है। देश के कई हिस्सों से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं कुछ लोग यात्रा के नाम पर ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए लगभग 300 लोगों के साथ ठगी की गई है।

ऑनलाइन हो रही ठगी

अमरनाथ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गाजियाबाद से जम्मू पहुंचे लोगों ठगी का शिकार हुए हैं। खबरों के मुताबिक 300 यात्रियों के साथ ऑनलाइन ठगी हुई। लोगों के कहना है कि कुछ टूर ऑपरेटर्स ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पैकेज को बोल कर यात्रियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया। श्रद्धालुओं से यात्रा पंजीकरण के नाम पर मोटी रकम वसूलने और फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए हैं।

जांच में पता चला

जम्मू में ठगी का शिकार हुए श्रद्धालु जब आरएफआइडी कार्ड लेने के लिए पंजीकरण क्रेंद पर पहुंचे तब श्राइन बोर्ड ने पोर्टल पर इनका कोई डेटा नहीं है यह बताया। जिसके बाद जम्मू और कठुआ प्रशासन ने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट के अनुसार दो दिन में 433 यात्रियों का फेक रजिस्ट्रेशन हुआ है।

7-7 हजार रुपये की वसूली

यात्रियों ने जानकारी दी कि टूर ऑपरेटर्स ने अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रत्येक यात्री से सात-सात हजार रुपये लिए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को जम्मू और कठुआ में जांच ते दौरान 365 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन फेक मिला। पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस को इस धोखाधड़ी के मामले में अलर्ट जारी कर दिया है। First Updated : Saturday, 01 July 2023