कौन है अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ी सिंडी सिंह, जो दो साल से भारत में छिपी, अब हुई गिरफ्तार?

FBI ने भारत से टॉप 10 भगोड़ों में शामिल सिंडी रॉड्रिगेज सिंह को गिरफ्तार किया, जिस पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या और अमेरिका में कानूनी मामले से बचने के आरोप हैं.

Simran Sachdeva

FBI's 'most wanted' list: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. अमेरिकी एजेंसी ने टॉप 10 भगोड़ों की लिस्ट में शामिल सिंडी रॉड्रिगेज सिंह को भारत से गिरफ्तार कर लिया है. सिंडी रॉड्रिगेज सिंह पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या के गंभीर आरोप हैं. FBI प्रमुख काश पटेल ने इस सफलता के लिए भारतीय अधिकारियों की भी तारीफ की.

सिंडी रॉड्रिगेज सिंह पर 2023 में हुए इस हत्या मामले के अलावा, अमेरिका में कानूनी प्रक्रिया से बचने का आरोप भी है. जांचकर्ताओं का कहना है कि सिंडी रॉड्रिगेज सिंह ने खुद को बचाने के लिए देश छोड़ दिया और भारत आ गई. FBI और टेक्सास राज्य की वॉरंट के चलते उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई.

क्या है पूरा मामला?

सिंडी रॉड्रिगेज सिंह के खिलाफ FBI वॉरंट और टेक्सास राज्य का वॉरंट था, जिसमें छह साल के बच्चे की हत्या का मामला दर्ज था. ये घटना 20 मार्च 2023 की बताई गई है. उस समय टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली एंड प्रोटेक्टिव सर्विसेज की टीम ने बच्चे की जानकारी लेने के लिए सिंडी रॉड्रिगेज सिंह के घर पहुंची थी. अक्टूबर 2022 से बच्चा नजर नहीं आ रहा था. जांच के दौरान पता चला कि बच्चे को कई स्वास्थ्य और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें डेवलपमेंटल डिसऑर्डर, सोशल डिसऑर्डर, पल्मोनरी इडेमा, बोन डेंसिटी और एस्टोपिया जैसी समस्याएं शामिल हैं.

जांच में दी भ्रामक जानकारी

 

 

 

 

 

अधिकारियों ने पाया कि सिंडी रॉड्रिगेज सिंह ने जांच में भ्रामक जानकारी दी और कहा कि उनका बेटा नवंबर 2022 से पिता के साथ मैक्सिको में है. इसके दो दिन बाद, 22 मार्च 2023 को सिंडी रॉड्रिगेज सिंह, उनका पति और छह बच्चे भारत के लिए उड़ान भर गए. हालांकि, जांच में ये पता चला कि गुमशुदा बच्चा फ्लाइट में मौजूद नहीं था. इस घटना के बाद जुलाई 2023 में सिंडी रॉड्रिगेज सिंह को भगोड़ों की सूची में शामिल कर दिया गया.

गिरफ्तारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग

2 अक्टूबर 2024 को सिंडी रॉड्रिगेज सिंह के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया और सभी सदस्य देशों को सूचित किया गया. भारत को प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई. FBI प्रमुख काश पटेल ने कहा कि … टेक्सास, जहां से इस केस की शुरुआत हुई, वहां के स्थानीय साझेदारों, न्याय विभाग के साथ भारत में हमारे साझेदारों का धन्यवाद.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag