चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरना बड़ी उपलब्धि: कैबिनेट ब्रीफिंग में बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान है. इसके लिए हमें बड़ा गर्व है. चंद्रमा पर उतरना, वो भी पूर्व निर्धारित मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

Saurabh Dwivedi

Chandrayaan 3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के अध्यक्षता में आज (मंगलवार) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई. इस मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले की सूचना दी. उन्होंने कहा कि पूरा भारत चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न मना रहा है. कैबिनेट भारतीय वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि की तारीफ करती है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट चंद्रयान और इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करती है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान है. इसके लिए हमें बड़ा गर्व है. चंद्रमा पर उतरना, वो भी पूर्व निर्धारित मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

उन्होंने कहा, हर साल 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जाएगा. कैबिनेट इसमें शामिल वैज्ञानिकों को बधाई देती है. हमारे वैज्ञानिकों के लगातार कोशिशों के चलते भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने  वाला पहला देश बन गया है.

उन्होंने बताया कि प्रज्ञान रोवर के माध्यम से हमें जो सूचना मिल रही है उससे हमारे ज्ञान में बढ़ोतरी होगी. नई खोज का मार्ग बनेगा और चंद्रमा के बारे में हमें और अधिक जानकारी होगी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag