असम विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में जोरदार राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा के खिलाफ कथित झूठे आरोप लगाने का मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है. रिंकी सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद असम पुलिस की टीम मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साथ कांग्रेस नेता के निजामुद्दीन स्थित घर पहुंच गई. हालांकि पवन खेड़ा इस समय दिल्ली में नहीं हैं कही बाहर गए हुए हैं.
सूत्रों के अनुसार, असम पुलिस की टीम दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची. खेड़ा ने सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट होने का आरोप लगाया था. टीम ने घर पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे.
इससे पहले रविवार शाम को कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री से तीन अहम सवाल पूछे थे – क्या उनके परिवार की विदेश में संपत्तियां और कंपनियां हैं. पवन खेड़ा ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के तीन पासपोर्ट हैं, जो क्रमशः मार्च 2027, अगस्त 2031 और फरवरी 2029 में खत्म हो रहे हैं.
दाता सम्मेलनउसी दिन शाम को गुवाहाटी में कांग्रेस ने अलग संवाददाता सम्मेलन कर मुख्यमंत्री से तीन सवाल पूछे – क्या उनकी पत्नी या परिवार के पास दुबई में संपत्ति है, क्या अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां हैं या क्या उनकी पूंजी सेल कंपनियों में है.पवन खेड़ा ने कहा था कि उनके पास पहले भी यह जानकारी थी, लेकिन तथ्यों की जांच जरूरी थी, इसलिए आरोप चुनाव से महज चार दिन पहले लगाए गए.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने रविवार को भी कहा था कि वह और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. सरमा ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए हैं, जिसमें कई पासपोर्ट और दुबई में संपत्तियों का जिक्र किया गया, जो उनके चुनावी हलफनामे में शामिल नहीं हैं. First Updated : Tuesday, 07 April 2026