किस पेशे से जुड़ी हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? बिहार के नए CM की घरवाली ममता कुमारी की कमाई देख चौंक जाएंगे आप

आज सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने वाले हैं. उन्होंने शुरू से ही राजनीति में काम किया है, वहीं उनका पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारें में कि वे क्या करती हैं और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है.

Sonee Srivastav

पटना: बिहार की राजनीति में हाल ही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह फैसला एनडीए के लिए रणनीतिक माना जा रहा है, जो आने वाले समय में चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है. आज सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे.

परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि

सम्राट चौधरी का पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है. उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के प्रमुख नेता थे, जिनसे उन्हें बचपन से ही राजनीतिक माहौल मिला. उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं. परिवार में कुल छह भाई-बहन हैं, जो राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत बनाते हैं.

कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी?

सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है. वे पेशे से अधिवक्ता (वकील) हैं. अभी वे सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी राय रखती रहती हैं. ममता कुमारी शिक्षित और सशक्त महिला के रूप में जानी जाती हैं. 

उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी की है और कोर्ट में केस लड़ने का काम करती हैं. इनके दो बच्चे हैं. बेटे का नाम प्रणय चौधरी है, जबकि बेटी का नाम चारू प्रिया है. परिवार साधारण और मूल्यों से जुड़ा जीवन जीता है. 

संपत्ति और कमाई का ब्योरा

चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास कुल करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें से लगभग 28 लाख रुपये (कुछ रिपोर्ट्स में ज्यादा) उनकी पत्नी ममता कुमारी के नाम पर दर्ज हैं. खास बात यह है कि परिवार पर कोई कर्ज नहीं है.

ममता कुमारी की कमाई की बात करें तो 2024-2025 के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने कुल 12,73,160 रुपये कमाए. इसे महीने के हिसाब से देखें तो औसतन लगभग 1 लाख 6 हजार रुपये प्रति माह बनते हैं. वकालत के पेशे में यह कमाई उनके अनुभव और केसों की संख्या पर निर्भर करती है.

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी वकालत के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई हुई हैं. उनकी यह कमाई सुनकर कई लोग हैरान रह जाते हैं, क्योंकि यह एक सामान्य वकील की तुलना में अच्छी मानी जाती है. परिवार राजनीति और पेशेवर जीवन को संतुलित रखते हुए आगे बढ़ रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो