Bihar: सासाराम हिंसा को लेकर RAF और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा

सोमवार सुबह करीब 4ः30 बजे सासाराम के थाना क्षेत्र के मोची टोला में धमाके की खबरे सामने आई है। सासाराम हिंसा को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

calender

बिहार के सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह करीब 4ः30 बजे सासाराम के थाना क्षेत्र के मोची टोला में धमाके की खबरे सामने आई है। सासाराम हिंसा को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। बिहार हिंसा के सिलसिले में करीब 32 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

बिहार के सासाराम में नवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा को लेकर विपक्ष ने पटना में विधानसभा भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बिहारशरीफ के नालंदा में हुई हिंसा के बाद सोमवार को कई दिनों के बाद बाजार खुले है। बिहार शरीफ में हिंसा भड़कने पर पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई थी। वहीं इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। इस दौरान हिंसा वाले इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। 

नालंदा में बिहारशरीफ के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि शहर की स्थिति सामान्य है, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। सभी दुकाने धीरे-धीरे खुल रही है। लोग भी बाहर निकल रहे हैं। हम 144 के बोर्डर पर सुरक्षा कड़ी करके रखी है जरूरत पर बाहर निकलने वालों को रोका नहीं जा रहा है। संवाद के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 

ममता बनर्जी के रास्ते पर चल रहा बिहारः गिरिराज सिंह 

बिहार हिंसा को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि "बिहार ममता बनर्जी के रास्ते पर चल रहा है। बंगाल को मुस्लिम राष्ट्र बना रहे हैं। ममता बनर्जी खुद बयान दे रही हैं कि रमजान का सम्मान करना चाहिए। यानी ममता बनर्जी को हिंदू धर्म की जगह रमजान ज्यादा प्यारा है। वहां मुख्यमंत्री ने रोहिंग्या और अलगाववादियों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया है, ऐसी स्थिति में वहां हिंदू खुद को असहज महसूस कर रहा है।"

सासाराम में फिर हुई बमबाजी

बिहार से सासाराम में सोमवार सुबह फिर से बम धमाके की खबरे सामने आई है। स्टेशन हाउस ऑफिसर संतोष कुमार ने बताया कि "हमें लोगों द्वारा बताया गया कि किसी चीज की आवाज आई है। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वहां पटाखा जैसी कुछ आवाज आई थी। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष बात नहीं है।"

First Updated : Monday, 03 April 2023