Bihar: नालंदा में हुई हिंसा के बाद बिहारशरीफ में निकाली गई सद्भावना यात्रा

रामनवमी पर नालंदा में हुई हिंसा के बाद मंगलवार को बिहारशरीफ जिले में सद्भावना यात्रा निकाली गई। शांति और सद्भाव के लिए निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा कायम रखना है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • बिहारशरीफ में निकाली गई सद्भावना यात्रा।
  • राजनीतिक दल और समाज से जुड़े लोग यात्रा में हुए शामिल।
  • हिंसा के सिलसिले में अब तक 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बिहारशरीफ जिले के नालंदा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद मंगलवार को बिहारशरीफ में शांति और सद्भाव के लिए सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में राजनीति और समाज से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस मार्च में सभी राजनीतिक नेता और शहर के सभी लोग शांति मार्च में शामिल हो रहे हैं और इससे उद्देश्य देना चाहते हैं कि आपस में प्रेम रखें और यही प्रेम एवं भाईचारा समाज को आगे बढ़ा सकता है।

दरअसल, रामनवमी के दिन बिहारशरीफ के नालंदा में हुई हिंसा और अगजनी की घटना के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके बाद सोमवार को कई दिनों के बाद बिहारशरीफ में बाजार खुले थे। वही हिंसा वाले इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है।  

सोमवार को नालंदा में बिहारशरीफ के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि शहर की स्थिति सामान्य है, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। सभी दुकाने धीरे-धीरे खुल रही है। लोग भी बाहर निकल रहे हैं। हम 144 के बोर्डर पर सुरक्षा कड़ी करके रखी है जरूरत पर बाहर निकलने वालों को रोका नहीं जा रहा है। संवाद के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 

वहीं आज नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि हमारी पहले दिन से पूरी कोशिश रही है कि अमन-चैन वापस आए और अभी समाज की ओर से सद्भावना यात्रा की पहल की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य है कि अफवाहों में यकीन न करें और शांति बनाए रखें। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

अशोक मिश्रा ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अभी तक 15 एफआईआर और 130 गिरफ्तारी हुई है। वहीं नामजद अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वो फरार चल रहे हैं लेकिन उनकी उनकी तलाश जारी है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag