बिहार: अस्पताल के X-Ray रूम में महिला के साथ हुआ शोषण, अश्लील वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

बिहार के वैशाली जिले से एक कथित वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा गया है. दावा किया जा रहा है कि राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्स-रे रूम में एक महिला के साथ अस्पताल कर्मी ने गलत व्यवहार किया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में काफी चर्चा तेज हो गई है. लोग अस्पताल की व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठा रहे हैं.

calender

पटना: बिहार के वैशाली जिले से एक कथित वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. दावा किया जा रहा है कि राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्स-रे रूम में एक महिला के साथ अस्पताल कर्मी ने गलत व्यवहार किया. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की और से फिलहाल इस घटना को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और मामले को लेकर जांच जारी है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

क्या है वायरल वीडियो का सच 

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपनी सास का एक्स-रे कराने राजापाकर CHC पहुंची थी. आरोप है कि एक्स-रे के बदले उससे पैसे मांगे गए, जिसके बाद महिला ने आर्थिक तंगी की बात कही. इसके बाद कथित तौर पर उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए एक्स-रे कक्ष में उसके साथ अनुचित हरकत की गई. इसी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में काफी चर्चा तेज हो गई है. लोग अस्पताल की व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अगर पहले से अवैध वसूली या अनियमितता की शिकायतें थीं तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई. 

जांच टीम गठित

मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली के सिविल सर्जन ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि वीडियो कब का है, उसमें कौन लोग हैं और घटना वाकई राजापाकर CHC की ही है या नहीं. इसी बीच सभी बिंदुओं की पड़ताल के लिए विभाग द्वारा दो सदस्यीय जांच टीम बनाकर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, जहां टीम वीडियो की प्रामाणिकता, जगह और समय की जांच करेगा. सिविल सर्जन ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. अगर आरोप सही साबित होते हैं तो जिम्मेदार व्यक्ति पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अस्पतालों की निगरानी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक्स-रे रूम जैसे संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी और स्टाफ की मौजूदगी को लेकर लोग चिंता जता रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी नतीजे पर न पहुंचें और अफवाहें न फैलाएं.

विभाग का कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. फिलहाल जांच टीम अस्पताल में दस्तावेज, कर्मचारियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी.  First Updated : Tuesday, 07 July 2026