अगर पूरा विपक्ष एक होकर चुनाव लड़े तो ये कहीं भी टिकने वाले नहीं, 2024 चुनाव को लेकर तेजस्वी का BJP पर वार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, जब से महागठबंधन हुआ है और हम नीतीश कुमार जी के साथ आए हैं तब से इनके(भाजपा) खेमे में घबराहट है। ये लोग डरे हुए हैं। अगर पूरा विपक्ष एक हो कर चुनाव लड़े तो ये कहीं टिकने वाले नहीं हैं,

calender

साल 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी निगाहें अटकी हुई है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सभी विपक्षी दलों को इकट्ठा कर रहे है। आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा खेमे में घबराहट है। भाजपा की आंतरिक सर्वे बता रही है कि आने वाले वक्त में प्रदेशों में भाजपा की हालत खस्ता होने वाली है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "जब से महागठबंधन हुआ है और हम नीतीश कुमार जी के साथ आए हैं तब से इनके (भाजपा) खेमे में घबराहट है। ये लोग डरे हुए हैं। अगर पूरा विपक्ष एक हो कर चुनाव लड़े तो ये कहीं टिकने वाले नहीं हैं, ये लोग ये जानते हैं और इनका आंतरिक सर्वे भी बता रहा है कि विभिन्न प्रदेशों में इनकी क्या हालत होने वाली है? ये भाजपा के एक नेता ने बताया है"।

 

नीतीश मंत्रिमंडल से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी (Santosh Suman Manjhi) के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की अधिकारिक घोषणा की गई है। संतोष सुमन की जगह जेडीयू के रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा भी दो नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन तौर पर इन दो चेहरों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। बता दें कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक से पहले 16 जून को नी​तीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है।

First Updated : Thursday, 15 June 2023