Khan Sir On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर खान सर की बहनों ने लुटाया प्यार, बांधी रिकॉर्ड तोड़ राखियां

Khan Sir News: देश दुनिया में मशहूर खान सर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह है रक्षाबंधन का त्योहार. खान सर को इस रक्षाबंधन पर रिकॉर्ड तोड़ राखियां बांधी गई हैं.

calender

Khan Sir News: खान सर की मकबूलियत को कितनी है ये सब जानते हैं. बच्चे उमके पढ़ाने के स्टाइल को बहुत पसंद करते हैं. खन सर ने जब यूट्यूब पर अपनी क्लास की वीडियो डालना शुरु किया था, तब शायद ही उन्होनें सोचा होगा कि देश दुनिया में लोग उनको इतना प्यार देंगे. खान सर का बच्चों को पढ़ाने का बहुत ही अलग अंदाज़ है जिसकी वजह से वो चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार खान सर के चर्चा में रहने की वजह कुछ अलग है. 

खान सर को देश दुनिया में चाहने वाले बहुत हैं. लोग उनके बेबाक अंदाज़ को बहुत पसंद करते हैं. हाल ही में रक्षाबंधन पर खान सर की बहनों ने जमकर उनपर प्यार लुटाया है. रक्षाबंधन के मौके पर खान सर को लभग 7000 राखियां बांधी गई हैं. 

बांधी गई 7000 से ज़्यादा राखियां 

देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी मौके पर बिहार के मशहूर टीचर खान सर को भी उनकी बहनों ने राखी बांधी. खान सर ऑनलाइन क्लासेज़ चलाते हैं, उनके लाखों स्टूडेंट्स हैं. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर खान सर की छात्राओं ने उनको राकी बांधी. जहां पर खान सर की क्लास चलती है उस कोचिंग सेंटर क सामने हज़ारों छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हुई. इसमें तकरीबन 8000 से ज़्यादा बच्चे आए थे. उनमें से 7000 छात्राओं ने खान सर को राखी बांधी.

कौन हैं खान सर

तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में खान सर ने सबसे राखी बंधवाई. खान सर यू-ट्यूब पर क्लासेज़ चलाते हैं. उनके चैनल का नाम है खान जीएस रिसर्च सेंटर है. उनके चैनल पर करीब डेढ़ करोड़ से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं. खान सर की लोकप्रियता उनके पढ़ाने के स्टाइल की वजह से है. बच्चों के साथ साथ उनको बड़े लोग भी बहुत पसंद करते हैं. खान सर बड़े बड़े टॉपिक्स को आसानी से समझाने में माहिर हैं.  First Updated : Thursday, 31 August 2023