नई दिल्ली: देशभर में अचानक बढ़ी फ्लाइट कैंसिलेशन की घटनाओं के बीच यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं. खासकर अहमदाबाद से दिल्ली रूट पर भारी भीड़ और वैकल्पिक साधनों की कमी के चलते लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों और अतिरिक्त कोच की घोषणा की है.
पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद (साबरमती) से दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही देशभर में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को पर्याप्त सीटें उपलब्ध हो सकें.
ट्रेन संख्या 09497 (साबरमती–दिल्ली स्पेशल)
यह ट्रेन 7 और 9 दिसंबर 2025 को साबरमती से रात 22.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15.15 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 09498 (दिल्ली–साबरमती स्पेशल)
यह ट्रेन 8 और 10 दिसंबर 2025 को दिल्ली जंक्शन से रात 21.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.20 बजे साबरमती पहुंचेगी.
दोनों दिशाओं में ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गाँव और दिल्ली कैंट पर ठहरेगी. इन ट्रेनों में एसी 3-टियर कोच लगाए जाएंगे.
कुल दूरी: 925 किलोमीटर
साबरमती से दिल्ली: लगभग 16.20 घंटे
दिल्ली से साबरमती: लगभग 15.20 घंटे
बुकिंग 06 दिसंबर 2025 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है.
फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की मांग में अचानक आए उछाल को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने बयान में कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं.
साउदर्न रेलवे ने 18 ट्रेनों में क्षमता बढ़ाई है. 6 दिसंबर 2025 से अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर कोच यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं.
नॉर्दर्न रेलवे ने 8 ट्रेनों में बढ़ाई क्षमता
एनआर ने 3AC और चेयर कार कोच जोड़कर उत्तर भारत के हाई-डिमांड रूट्स पर सीट उपलब्धता बढ़ाई है.
वेस्टर्न रेलवे ने भी बढ़ाया कोच स्ट्रेंथ
डब्ल्यूआर ने चार हाई-डिमांड ट्रेनों में 3AC और 2AC कोच जोड़े हैं, जिससे पश्चिमी भारत से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.
ECR, ECOR और ER ने भी बढ़ाई कनेक्टिविटी
ECR: राजेंद्र नगर–नई दिल्ली (12309) में 6–10 दिसंबर के बीच 2AC कोच जोड़े गए.
ECOR: भुवनेश्वर–नई दिल्ली ट्रेनों (20817/20811/20823) में अतिरिक्त 2AC कोच लगाए गए.
ER: 7 और 8 दिसंबर को छह ट्रिप्स में स्लीपर कोच जोड़े गए.
NFR ने भी बढ़ाया कोच
NFR ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में 6–13 दिसंबर के बीच 3AC और स्लीपर कोच जोड़कर पूर्वोत्तर में यात्रा सुविधा बढ़ाई.
गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05591/05592): 7–9 दिसंबर के बीच 4 ट्रिप्स.
नई दिल्ली–मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल (02439/02440): 6 दिसंबर को.
नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001): 6 और 7 दिसंबर को.
हजरत निज़ामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल (04080): 6 दिसंबर को वन-वे सेवा.
इन सभी व्यवस्थाओं के साथ रेलवे ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि फ्लाइट रद्द होने जैसी अचानक की परिस्थितियों में भी उन्हें सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध कनेक्टिविटी मिलती रहेगी.
First Updated : Saturday, 06 December 2025