Chandrayaan 3 Moon Video: कुछ इस तरह चांद पर हुआ चंद्रयान 3 का स्वागत, ISRO ने जारी किया वीडियो

Chandrayaan 3 Moon Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने गुरुवार 24 अगस्त को चंद्रयान 3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिग के समय का वीडियो जारी किया है..

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Chandrayaan 3 Moon Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने गुरुवार 24 अगस्त को चंद्रयान 3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिग के समय का वीडियो जारी किया है, इसरो ने ट्वीट किया कि इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी. 

इसरो के चंद्रयान- 3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार की शाम को चांद का दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इसी के साथ चांद के हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना गया. इस वीडियों में चांद की सतह पर गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. जब लैंडर नीचे उतर रहा था. ये वीडियो उस समय का है.

चंद्रयान- 3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स MOX इस्टैक को मैसेज भेजा है, चंद्रमा पर चलना शुरू इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यल पेलोड ILSA, RAMHA और ChaSTE शुरू हो गए हैं.

calender
24 August 2023, 08:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो