score Card

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा दिखा चांद का नजारा, ISRO ने जारी की पहला Video

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी की हैं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली तस्वीर साझा की है. ये तस्वीर काफी आश्चर्यजनक लग रही हैं ! जैसे ही चंद्रयान -3 मिशन का अंतरिक्ष यान शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया. अपनी चाल के दौरान उसकी नजर चंद्रमा पर पड़ी, जिसका वीडियो क्लिप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार को एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं.

मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा प्रविष्टि (LOI) के दौरान चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा देखा गया. इसरो का मिशन मून अब तक अच्छा रहा है और इसरो को आशा है कि विक्रम लैंडर इस महीने के लास्ट में 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

चंद्रयान-3 भारत का तीसरा मानवरहित चंद्रमा मिशन है और अब तक की कुल दूरी का दो-तिहाई हिस्सा तय करने के बाद शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है.

चंद्रमा में पहुंचने के बाद इसरो को चंद्रयान-3 का संदेश था, 'मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं.' चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए लॉन्च किया गया था.

calender
06 August 2023, 11:29 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag