Chandrayaan-3 Update : आज चांद की सतह के और करीब पहुंचेगा चंद्रयान-3, शाम को होगी डीबूस्टिंग

Chandrayaan-3 News : शुक्रवार 18 अगस्त को शाम करीब 4 बजे इस मिशन के डीबूस्टिंग से गुजरते हुए चंद्रमा की कक्षा में थोड़ा और नीचे आने की उम्मीद है.

calender

Chandrayaan-3 News : भारत कुछ दिन बाद इतिहास रचने वाला है. चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंचने में बस थोड़ी दूरी पर है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं यह मिशन अपनी मंजिल के करीब पहुंच रहा है. गुरुवार 17 अगस्त को चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया. अब देशवासियों को उस दिन का इंतजार है जब यह चांद की सतह पर उतरेगा. जानकारी के अनुसार आने वाले दिन देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जिनमें लैंडर की स्पीड को कम किया जाएगा व सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयारी की जाएगी.

23 अगस्त को होगी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 अब ऐसे कक्ष में उतरने वाला है जो इसे चांद की सतह के और करीब ले जाएगा. 23 अगस्त, 2023 को यह चांद की सतह को छू लेगा. पिछली बार यह मिशन सफल नहीं हो पाया था लेकिन इस बार कई बदलाव किए गए हैं. सॉफ्ट लैंडिंग बहुत आराम से हो जाएगी. चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 5.47 बजे इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश होगी.

आज का दिन खास

इसरो की तरह से बताया गया है लैंडर मॉड्यूल प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 18 अगस्त को शाम करीब 4 बजे इस मिशन के डीबूस्टिंग से गुजरते हुए चंद्रमा की कक्षा में थोड़ा और नीचे आने की उम्मीद है. आपको बता दें कि साल 2019 में चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग में असफल हो गया था. फिर भारत ने चंद्रयान-3 को चांद पर भेजा है. इसे लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इसरो ने 14 जुलाई, 2023 को चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव तक सफर पर रवाना किया था.

First Updated : Friday, 18 August 2023