छत्तीसगढ़: 23 साल की चारु पांडेय ने किया कमाल, 19 सरकारी परीक्षाएं क्रैक कर बनीं अफसर

आज के समय में जहां लाखों युवा एक सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों  तक तैयारी करते हैं. वहीं छत्तीसगढ़ की रहने वाली 23  साल की चारु पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है.

calender

रायपुर: आज के समय में जहां लाखों युवा एक सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों  तक तैयारी करते हैं. वहीं छत्तीसगढ़ की रहने वाली 23  साल की चारु पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. बता दें, कम उम्र में कई प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चारु ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सही रणनीति के साथ बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं. 

कौन है चारु पांडेय? 

तिल्दा की रहने वाली चारु पांडेय वर्तमान में चेन्नई स्थित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि उनकी पहचान केवल एक अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि एक ऐसी युवा प्रतिभा के रूप में बन चुकी है, जिसने विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. 

कौन-कौन दी परीक्षाएं 

चारु ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कई प्रमुख परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है. इनमें सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस, जीडी और सीपीओ जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय दिया है. इसके साथ ही रेलवे भर्ती से जुड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर उन्होंने यह दिखाया कि किसी एक क्षेत्र तक सीमित रहने के बजाय व्यापक तैयारी भी बड़े परिणाम दे सकती है. 

दिल्ली पुलिस की भी पास की परीक्षा 

यही नहीं वर्दी वाली नौकरियों में भी चारु ने अपनी योग्यता साबित की है. बता दें, दिल्ली पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में भी उन्होंने सफलता हासिल की है और उनकी उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि उन्होंने हर परीक्षा को पूरी गंभीरता के साथ दिया है. यही वजह है कि चारु की सफलता की कहानी आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. चारु की इस मेहनत के बाद ये कहना गलत नहीं होगा अगर आप वाकई किसीचीज में सलफ होना चाहते है तो आपको कोई भी ताकत नहीं रोक सकती. First Updated : Monday, 08 June 2026