एक क्लिक में युवाओं को मिलेगा रोजगार, छत्तीसगढ़ CM ने लॉन्च किया ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल लॉन्च किया है.

Yashika Jandwani

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल करते हुए ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल लॉन्च किया है. बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान इस पोर्टल की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और यह पोर्टल रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान बनाएगा. 

रजिस्ट्रेशन करने की अपील 

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन पर पंजीयन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आज के समय में रोजगार के साथ सही गाइडेंस और स्किल ट्रेनिंग भी बेहद जरूरी है. इसी सोच के साथ इस प्लेटफॉर्म को तैयार किया गया है, ताकि युवाओं को नौकरी, प्रशिक्षण और करियर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल सके. 

‘हम होंगे कामयाब 2.0’ का उद्देश्य 

‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल पर रोजगार के अवसरों के अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है. प्रशासन के अनुसार अब तक 468 युवाओं ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं 513 रिक्त पद और 21 अलग-अलग ट्रेड भी इसमें जोड़े गए हैं. खास बात यह है कि इसमें सीमेंट प्लांट समेत निजी और सरकारी संस्थानों की नौकरियों को भी शामिल किया गया है. 

कौन-कौन कर सकता है आवेदन 

वहीं पोर्टल खास बात इसकी आसान और पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया है. बता दें, 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवा तक अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया डिजिटल और एजेंट-मुक्त रखी गई है, जिससे युवाओं को धोखाधड़ी या फर्जी जॉब ऑफर से बचाया जा सके. इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों द्वारा करियर गाइडेंस की सुविधा भी दी जाएगी. प्रशासन का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां सीधे योग्य उम्मीदवारों से संपर्क कर सकेंगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया तेज और सरल होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो