Congress: 'हैं तैयार हम' नारा के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस, नागपुर में गुरुवार को विशाल रैली का आयोजन

Congress: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस एक रैली के साथ नागपुर में अपने 2024 के राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम कांग्रेस नेता शामिल होंगे.

Manoj Aarya
Manoj Aarya

Congress To Launch National Poll Campaign: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार, (28 दिसंबर) को कांग्रेस एक रैली के साथ नागपुर में अपने 2024 के राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्री और राज्य के पार्टी प्रमुख शामिल होंगे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि उन्हें "हैं तैयार हम" नारा के साथ आयोजित होने वाली रैली में लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

बता दें कि कांग्रेस की इस रैली स्थल का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक स्रोत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी नागपुर में स्थित है. नाना पटोले ने नागपुर के ऐतिहासिक महत्व का हवाला देते हुए कहा कि यह भूमी कई आंदोलनों और क्रांतियों का केंद्र रहा है.

'भारत से रोजगार खत्म करने के लिए काम कर रही है भाजपा'

गुरुवार, (28 दिसंबर) को नागपुर में आयोजित रैली स्थल को लेकर बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने नागपुर में अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन की घोषणा की, जिसके कारण अंततः 1947 में भारत को आजादी मिली. वर्तमान स्थिति समान है, लेकिन इस बार यह देश में सत्तारूढ़ पार्टी के कारण है. भाजपा रोजगार मुक्त भारत की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि "कांग्रेस ने रोजगार सृजन और किसानों को न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है. कांग्रेस लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रही है."

Congress
कांग्रेस द्वारा आयोजन होने वाली रैली का पोस्टर.

 

महंगाई के मुद्दे पर पटोले ने बीजेपी को घेरा

नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने के लिए एक व्यवस्थित योजना लागू की जा रही है. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसान आत्महत्या जैसे मुद्दों की ओर इशारा करते हुए एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा पर जमकर हमला किया. पटोले ने इस “अत्याचारी व्यवस्था” को समाप्त करने और भ्रष्टाचार मुक्त और न्यायपूर्ण भारत बनाने को कांग्रेस की जिम्मेदारी बताया.

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने रैली की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए कहा कि वे भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को एक कड़ा संदेश देंगे. “भाजपा सरकार बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और किसान आत्महत्याओं सहित मुख्य समस्याओं को हल करने और नागरिकों को राहत प्रदान करने में विफल रही है.”

calender
27 December 2023, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो