कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हॉस्पिटल में एडमिट, माइनर सर्जरी की खबर से बढ़ी चिंता

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें एक मामूली मेडिकल प्रक्रिया के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को गुरुग्राम के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें एक मामूली सर्जिकल प्रक्रिया के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया रूटीन मेडिकल ट्रीटमेंट का हिस्सा थी और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. हालांकि सर्जरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चिंता बढ़ गई है.

खबर अपडेट हो रही है...

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो