कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शनिवार यानी आज 15 अप्रैल को कांग्रेस ने अपने चुनावी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए है।

calender

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शनिवार यानी आज 15 अप्रैल को कांग्रेस ने अपने चुनावी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए है। इस सुची में खास बात ये है कि सिद्धारमैया जो कोलार सीट टिकट मांग रहे थे उन्‍हें पार्टी ने दूसरी जगह से टिकट देने से इनकार करते हुए कोलार सीट से पार्टी ने कोथुर मंजूनाथ को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। अठानी सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट मिला। कोथूर जी. मंजूनाथ को कोलार सीट दी गई।

सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया था। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरूणा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस अब तक कुल 166 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब उसे 58 सीटों पर प्रत्याशी और घोषित करने है। कर्नाटक को सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी।
 

First Updated : Saturday, 15 April 2023